
₹464 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, सुशासन और दक्ष प्रशासन पर दिया जोर
- अनुराधा सिंह
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ₹464 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) के नवीन परिसर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन में नवाचार, दक्षता और उत्कृष्टता का समावेश ही सुशासन की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस यह अकादमी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को समर्पण, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि प्रदेश में सुशासन और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।


