HomeNEWSप्रो बॉक्सिंग लीग का भव्य समापन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विजेताओं को...

प्रो बॉक्सिंग लीग का भव्य समापन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विजेताओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली में आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

नेहा पाठक

नई दिल्ली। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित “प्रो बॉक्सिंग लीग” का समापन समारोह नई दिल्ली में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभागियों एवं विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। बॉक्सिंग जैसे खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और साहस का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भी उपस्थित रहे। इसके अलावा इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव राकेश ठाकरान, तरुण अग्रवाल, प्रभात, अनंत कुमार सैनी, शशिकांत सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए फेडरेशन के प्रयासों की सराहना की गई। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments