HomeNEWSकानपुर देहात पुलिस ने साइबर ठगी व सेक्स्टॉर्शन गिरोह का किया भंडाफोड़

कानपुर देहात पुलिस ने साइबर ठगी व सेक्स्टॉर्शन गिरोह का किया भंडाफोड़

10 आरोपी गिरफ्तार, 23 मोबाइल, 10 सिम कार्ड, नकदी और दोपहिया वाहन बरामद

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी एवं सेक्स्टॉर्शन गिरोह के 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 14,400 रुपये नकद तथा एक दोपहिया वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, धनराशि दोगुनी कराने जैसे झूठे प्रलोभन देकर साइबर ठगी करते थे। इसके अलावा गिरोह के सदस्य स्वयं को पुलिस या विजिलेंस अधिकारी बताकर अश्लील वीडियो देखने के नाम पर कार्रवाई और जेल भेजने का भय दिखाकर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलते थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी पहचान के आधार पर तैयार किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ठगी की रकम प्राप्त करते थे। इसके बाद धनराशि को नकद निकालकर आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए गिरोह के सदस्य लगातार सिम कार्ड बदलते रहते थे, जिससे उनकी पहचान और लोकेशन का पता लगाना कठिन हो जाता था।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों एवं उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments