नई महिलाओं को संगठन में दी गई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने निकाला शक्ति प्रदर्शन मार्च
- दीपक कुमार
बरेली। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला स्तरीय बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष स्मिता यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ी कई नई महिलाओं का पार्टी में स्वागत किया गया। उन्हें संगठन में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के बाद महिला सभा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से अयूब खां चौराहे तक शक्ति प्रदर्शन मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं ने संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी के पक्ष में नारे लगाए।
कार्यक्रम में जिला महासचिव मिथलेश कुमारी, जिला उपाध्यक्ष हूरिया रहमान, शशि चंद्रा, ममता सागर, ऊषा यादव, नीलम वर्मा, आसमां पाशा, सीमा यादव, निष्ठा पटेल सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


