HomeNEWSभाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

ठाकुर शैलेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने की सहभागिता, टिफिन बैठक और डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण भी हुआ संपन्न

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कानपुर उत्तर के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण बूथ संख्या-140 स्थित दुर्गा पूजा पार्क में जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ठाकुर शैलेंद्र सिंह के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा रवि सिंह, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, सुनील महिवाल, जिला मंत्री जगत पांडे, सत्यप्रकाश सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियाज सिद्दीकी, मंडल महामंत्री सौरभ दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण के बाद कार्यकर्ताओं के बीच टिफिन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग को लेकर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन में बताए गए जनहित, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें आमजन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments