HomeNEWSएडीजी जोन ने अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त...

एडीजी जोन ने अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, ऑपरेशन कन्विक्शन और आगामी चुनावों की तैयारियों पर विशेष जोर

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोनल कार्यालय में कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं सम्मान, आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियों तथा वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता अभियान, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सोशल मीडिया की निगरानी, ऑपरेशन कन्विक्शन की प्रगति तथा वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

एडीजी जोन ने निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत वांछित, पुरस्कार घोषित एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी करते हुए ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत अधिकाधिक अभियुक्तों को सजा दिलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, पीड़िताओं की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों को साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ साइबर हेल्पलाइन एवं पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन को साइबर ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं की सतत निगरानी करते हुए भ्रामक एवं अफवाहजनक सूचनाओं का तत्काल खंडन और तथ्यात्मक जानकारी का प्रभावी प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया।

एडीजी जोन ने जनसुनवाई को पुलिसिंग का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतों की प्रभावी मॉनीटरिंग के निर्देश दिए।

समीक्षा गोष्ठी में आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी एवं यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments