HomeNEWSपुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का...

पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत सेनानायक बी.बी. चौरसिया की उपस्थिति में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई।

तिरंगा रैली का शुभारंभ सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने पुलिस मॉडर्न स्कूल से किया। रैली का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को आम जनमानस तक पहुंचाना तथा नागरिकों को अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, रिक्रूट आरक्षियों एवं वाहिनी बैंड की सहभागिता से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर उपसेनानायक तनु उपाध्याय, सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, शिविरपाल चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी, वाहिनी बैंड तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments