HomeNEWSबारावफात पर्व पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

बारावफात पर्व पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

परेड और आसपास के क्षेत्रों में किया निरीक्षण, धर्मगुरुओं के साथ भ्रमण कर दिए आवश्यक निर्देश

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। बारावफात पर्व के दृष्टिगत 26 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल ने थाना कोतवाली क्षेत्र के परेड एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

झंडी दिखाकर जुलूस का किया शुभारंभ

पुलिस आयुक्त ने झंडी दिखाकर बारावफात जुलूस का शुभारंभ किया। इस दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

पुलिस आयुक्त ने पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय धर्मगुरुओं और आयोजकों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना/कानून एवं व्यवस्था महेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज, संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments