जनरल गंज मंडल की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी आर्यनगर विधानसभा के जनरल गंज मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को रॉयल गार्डन गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे ने की।
कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने, दीप प्रज्वलित करने तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि एवं भाजपा कानपुर उत्तर के जिला मीडिया प्रभारी तथा जनरल गंज मंडल प्रभारी अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान भाजपा के लिए सेवा, संपर्क और संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी जन-जन तक पहुंचेगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ से विधानसभा स्तर तक प्रभावी रोडमैप तैयार किया जाएगा।
अनुराग शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन और समाज की सेवा में पूरी सक्रियता के साथ जुटें और आर्यनगर विधानसभा में 2027 में भाजपा की विजय का संकल्प लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री आशीष तिवारी ने किया।
इस अवसर पर सुधीर गुप्ता, गुरु नारायण गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, पार्षद सुभाष गौड़, आदर्श गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, संतोष राठौर, नैमिष गुप्ता, मंजू त्रिपाठी, प्रभाकर अवस्थी, सलीस बेग, अजीत सोनकर, अनीता सोनी, योजना बाजपेई, आकाश ओमर, गगन दीक्षित, उत्कर्ष गुप्ता, कोमल जायसवाल, शरद सिंह, अंकित जायसवाल, जय प्रकाश साहू, अर्चित गौड़, मोहित गुप्ता, सिद्धार्थ अवस्थी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


