HomeNEWSजर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर सीपीआईएम ने सौंपा ज्ञापन

जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर सीपीआईएम ने सौंपा ज्ञापन

डिप्टी पड़ाव से अफीम कोठी चौराहे तक सड़क निर्माण की मांग, स्थानीय निवासियों और दुकानदारों से हस्ताक्षर कराकर अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लक्ष्मी पुरवा इकाई ने डिप्टी पड़ाव चौराहे से अफीम कोठी चौराहे तक हमीरपुर रोड की जर्जर सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे क्षेत्रीय लोगों और दुकानदारों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के निर्माण की मांग को लेकर लक्ष्मी पुरवा इकाई के सदस्यों ने अफीम कोठी और डिप्टी पड़ाव क्षेत्र के स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों से हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने सड़क की जर्जर स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की। अपर नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सड़क का निर्माण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में इकाई सचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा, अमित केशरवानी और उमाकांत विश्वकर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments