बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया

- पूजा परिहार
झांसी। बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एस.के. राय ने की।

समारोह का शुभारंभ महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. स्मिता जायसवाल ने स्वयंसेवकों को NSS की स्थापना और इसके उद्देश्यों से अवगत कराया। वहीं, विशिष्ट वक्ता डॉ. कमलेश सिंह ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के महत्व और योगदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एस.के. राय ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात, स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान का संचालन किया।

समारोह का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश चंद यादव ने किया, जबकि आभार डॉ. संजीव शेखर सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी इकाइयों के स्वयंसेवक, साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंचल कुमारी और डॉ. रामनारायण भी उपस्थित रहे।



