कानपुर उत्तर: चावल के चूड़े, काले तिल व कमलगट्टे से बनी प्रधानमंत्री मोदी की आकृति का लोकार्पण

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनूठी आकृति का लोकार्पण किया गया। यह चित्र चावल के चूड़े, चावल के माड़ की लेई, काले तिल और कमलगट्टे से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निर्मित किया गया था। लोकार्पण प्रदेश महामंत्री संगठन धरमपाल सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान धरमपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व अदम्य साहस, दूरदृष्टि और निरंतर परिश्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सामग्रियों से बनाई गई यह कलाकृति कार्यकर्ताओं की सृजनात्मकता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने सभी का मन मोह लिया।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस अवसर पर आकृति बनाने वाली टीम का परिचय महामंत्री संगठन से कराया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, अभिनव दीक्षित, शिवांग मिश्रा, रोहित साहू, जन्मेजय सिंह, आकाश शुक्ला और सुनीता गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।



