NEWSUttar Pradesh

होली को लेकर डीसीपी पश्चिम ने रावतपुर में किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। 4 मार्च 2026 को होली पर्व के मद्देनज़र पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने थाना रावतपुर क्षेत्र के चिन्हित संवेदनशील स्थानों का भ्रमण व निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी पुलिस पिकेटिंग तथा सतत पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसीपी पश्चिम ने क्षेत्रीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रमिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने, किसी भी प्रकार के विवाद व लड़ाई-झगड़े से दूर रहने तथा कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अराजकता, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button