NEWSUttar Pradesh

बाल दिवस पर के.एन. पब्लिक स्कूल में खेल-कूद प्रतियोगिता, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन रजत आदित्य दीक्षित रहे मुख्य अतिथि

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। बाल दिवस के अवसर पर के.एन. पब्लिक स्कूल, लाजपत नगर ने शुक्रवार को लाजपत नगर ग्राउंड में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन श्री रजत आदित्य दीक्षित ने शिरकत की।

बच्चों को संबोधित करते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में निहित है और उनके समग्र विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल-कूद को समान महत्व देना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “खेल अनुशासन, नेतृत्व और संघर्ष की सीख देते हैं। मैदान में मिलने वाली हार और जीत जीवन में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा बनती है। यदि विद्यालय खेलों को बढ़ावा देंगे तो देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी अवश्य मिलेंगे।”

मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया और भविष्य में खेल गतिविधियों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन गुनीत कौर ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राघवेंद्र दुबे रवि (उपाध्यक्ष, लाजपत नगर मंडल), प्रबंधक कंचन निगम, डॉ. अनंत विजयम निगम, राहुल रस्तोगी, आकाश दीक्षित, पूजा गौड़, सविता, मोनिका पॉल, मनोज मिश्रा, निखिल गुप्ता, शोभित सिंह, सुनीता, प्रिया, हरप्रीत समेत कई गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button