NEWSUttar Pradesh

ऑपरेशन मातृशक्ति: झांसी स्टेशन के वेटिंग रूम में गूंजी किलकारी

महिला ने लगभग 10:49 बजे एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। डॉक्टर ने पुष्टि की कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।इसके बाद डॉक्टर द्वारा महिला को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

  • प्रज्ञा सिंह

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर इंसानियत और तत्परता की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) से सफर कर रही गर्भवती महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रेलवे स्टाफ और मेडिकल टीम की तेज़ कार्रवाई से महिला ने स्टेशन के वेटिंग रूम में सुरक्षित प्रसव किया।

यात्री बलदेव, निवासी पंजाब, ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह आगे यात्रा करने में असमर्थ थीं। इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ सीसीटीसी सुनील यादव और सारिका सचान को दी गई। उन्होंने डिप्टी स्टेशन अधीक्षक एन.के. कर्दम को जानकारी दी, जिन्होंने महिला को तुरंत कोच से उतारकर व्हीलचेयर से डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचाया।

रेलवे अस्पताल से डॉक्टर अभिषेक और नर्स टीम मौके पर पहुंचे और लगभग 10:49 बजे महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें आगे की देखभाल के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

इस पूरे ऑपरेशन में रेल सुरक्षा बल और रेलवे स्टाफ ने बेहतरीन तालमेल और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। यात्रियों ने रेलवे की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button