NEWS

एमजीएसयू में स्टाफ और छात्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

  • अजीत शर्मा

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) में छात्र और स्टाफ के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसका आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग की तरफ से किया गया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि इस शिविर में डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लेबोरेट्री, बीकानेर के सहयोग से विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों का ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन निःशुल्क जांचा गया।

कुलगुरू आचार्य मनोज दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि मोबाइल और तकनीक के अधिक प्रयोग के कारण शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं, जिसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने सभी से समय-समय पर नियमित हेल्थ चेकअप करवाने की सलाह दी।

स्वास्थ्य शिविर में टीम लीडर के रूप में ज़ोनल मैनेजर मोहित खडगावत और तकनीशियंस भूपेंद्र सिंह शेखावत, अब्दुर रहमान और इरफान पठान शामिल रहे। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने उन्हें सम्मान स्वरूप ऊपरिया पहनाकर सम्मानित किया।

शिविर में कुल मिलाकर लगभग 95 विद्यार्थियों और स्टाफ ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया।

Related Articles

Back to top button