NEWSUttar Pradesh

NH-34 पर चला व्यापक यातायात जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में NH-34 पर थाना बिधनू क्षेत्र के अंतर्गत सम्भुआ, बिधनू नहरिया एवं माधव बाग क्षेत्र में व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत टीआई दक्षिण जोन प्रथम राजकुमार मिश्र एवं नुक्कड़ नाटक टीम ने आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। नाट्य प्रस्तुति और संवाद के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय सतर्क रहने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना एवं गुड सेमेरिटन प्रावधानों की जानकारी देते हुए नागरिकों को दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पम्पलेट वितरित कर लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अभियान का मुख्य उद्देश्य NH-34 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक कर सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है।

Related Articles

Back to top button