NEWSUttar Pradesh

कोयला घाट पुलिया निर्माण स्थल का निरीक्षण, डीसीपी ट्रैफिक ने दिए जरूरी निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 26 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत कोयला घाट स्थित निर्माणाधीन पुलिया का भौतिक निरीक्षण किया। पुलिया निर्माण के चलते मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव और आमजन को संभावित असुविधा को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वैकल्पिक मार्गों के समुचित उपयोग, यातायात संकेतक बोर्ड लगाने, प्रभावी बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त आमजन की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए और यातायात बाधित न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान टीआई पूर्वी जोन प्रथम राजेश कुमार मिश्रा एवं संबंधित टीएसआई (सेक्टर प्रभारी) उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button