झांसी महानगर में सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद की हार्दिक बधाई

- अमन कुमार
झांसी। भारत के एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में भाजपा झांसी महानगर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिष्ठान वितरण कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और आनंद का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय महामंत्री संतविलास शिवहरे, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, विधायक (MLC) रामतीर्थ सिंघल समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन का निर्वाचन भाजपा और एनडीए के लिए गर्व का विषय है और यह देश में लोकतंत्र और नीति निर्धारण में नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच सकारात्मक संदेश पहुँचाने और पार्टी के उद्देश्यों को मजबूत करने में अपना योगदान दें।
सभी उपस्थित लोगों ने सी.पी. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएँ प्रेषित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने समाज और जनता के बीच पार्टी के संदेश को पहुँचाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।



