BundelkhandNEWS

झांसी में दिखाई दिया GST बचत उत्सव का प्रभाव, छात्रों और व्यापारियों में खुशी

  • पूजा परिहार

झांसी। नवरात्रि के पावन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुभारंभ किए गए @GST बचत उत्सव के तहत देशभर में लागू हुई नई कम दरों का असर आज झाँसी में भी महसूस किया गया। भाजपा पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधायक रवि शर्मा ने गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मानिकचौक, सिंधी तिराहा और कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण किया।

उन्होंने बताया व्यापारी और ग्राहक दोनों ही इस निर्णय से विशेष रूप से प्रसन्न नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी की पहल के तहत स्टेशनरी आइटम्स, नोटबुक, एक्सरसाइज बुक, पेंसिल, शार्पनर, ग्राफ बुक, ग्लोब, इरेज़र, मैप आदि पर अब जीएसटी 0 प्रतिशत हो गया है। इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों और अभिभावकों को पढ़ाई के खर्च में मिलेगा, वहीं व्यापारियों की बिक्री और कारोबार में वृद्धि होगी।

भ्रमण के दौरान दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रियाएँ जानी गईं। सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह निर्णय व्यापार, उद्योग और आम उपभोक्ता सभी के लिए लाभकारी है। विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्टेशनरी दुकानदारों और शिक्षाविदों ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस पहल से शिक्षा जगत को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है, और व्यापारिक गतिविधियों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Related Articles

Back to top button