गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण पर भाजपा कानपुर उत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें जिले की चारों विधानसभाओं एवं 14 मंडलों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने उन मंडलों की स्थिति पर विशेष चर्चा की, जहां नव मतदाताओं और एएसडी वोटरों से संबंधित कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने संबंधित मंडल अध्यक्षों एवं अभियान संयोजकों से संवाद कर अभियान को तेज गति देने के निर्देश दिए।
अनिल दीक्षित ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति और नव युवा मतदाता मतदान प्रक्रिया से वंचित न रहे। इसके लिए बूथ स्तर पर आंकड़े जुटाने और एएसडी वोटरों, नव मतदाताओं तथा चुनाव आयोग द्वारा नोटिस प्राप्त मतदाताओं की समस्याओं का समाधान कर उनकी मैपिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्य में पार्टी की आईटी टीम बूथ स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो व्यक्ति पात्र नहीं हैं, उनके फॉर्म-7 भरवाकर मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा सहित अवधेश सोनकर, जन्मेजय सिंह, सत्येंद्र पांडे, आनंद मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, सीमा एमबीए, किरण तिवारी, हर्षित श्रीवास्तव लाला, सुमन सक्सेना और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



