NEWSUttar Pradesh

कानपुर नगर: यातायात माह के अवसर पर थाना अरौल में आयोजित कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया

यातायात माह के तहत आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को थाना अरौल में पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस जागरूकता टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए टीम ने संदेश दिया कि—
“यातायात के नियमों को अपनाओ, जीवन अपना सुरक्षित पाओ” तथा
“सुरक्षित वाहन चलाएँ, सुरक्षित घर जाएँ।”

टीम ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित यातायात केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।

टीम ने सभी से निम्न यातायात नियमों का पालन करने की विशेष अपील की:

  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें
  • चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें
  • शराब पीकर वाहन न चलाएँ और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें
  • नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति न दें
  • ‘राह-वीर योजना’ के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में सहायता करने वाले गुड समेरिटन को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर मंजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना अरौल जनार्दन सिंह यादव, चौकी प्रभारी मकनपुर एवं गूंजेपुर, तथा म0उ0नि0 प्रीतांजली सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button