NEWS

“रत्न-ए-अवध सम्मान समारोह” का राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन (नई दिल्ली) की झांसी इकाई द्वारा हुआ भव्य आयोजन

पूजा परिहार /अमन कुमार

झांसी। राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन (नई दिल्ली) की झाँसी इकाई द्वारा के तत्वावधान में राजकीय संग्रहालय सभागार में “रत्न-ए-अवध सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में झाँसी जनपद की 18 समाजसेवी संस्थाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन के अध्यक्ष महेश पटेल ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी व भाजपा नेता बीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव व विशिष्ठ अतिथि हाईकोर्ट अधिवक्ता रविन्द्र उपाध्याय, विपिन उपाध्यय, अनुपम महाराज, शुभम सरावगी, अंशु बुधौलिया, जीतू पंडा, विशाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव विकास शर्मा समेत अन्य गणमान्य जनो में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्लित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। मंच संचालन प्रगति शर्मा ने किया. इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने समाजसेवी संगठनों की समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने हेतू बधाई का पात्र बताया।

डी.आई.जी. केशव कुमार चौधरी का स्वागत बृजेश परिहार व प्रतीक सेमसन ने किया। वहीं अन्य अतिथियों का स्वागत पुनीत श्रीवास्तव, विष्णु प्रजापति, सोनू साहू, अरुण वर्मा, राजेन्द्र कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा, मुस्ताक अली और लोकेश मिश्रा, अमित वर्मा, प्रदीप वर्मा, अरुण वर्मा, पूजा परिहार, संजीव गोस्वामी, विवेक पांडेय, मनीष दुबे, राहुल सिंह, पंकज मालवीय ने किया।

इसके उपरांत अतिथियों ने समाजसेवी संस्था हम कदम सेवा समिति, राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच, उज्ज्वल फाउंडेशन, प्रगति रथ संस्था, नव प्रभात कृति, ऊर्जा फाउंडेशन, उम्मीद रोशनी, अक्षय जन सेवा समिति, ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत कोरम यूनिट, टीम वसुंधरा सृजन, आसरा एनजीओ, जय माँ गजानन सेवा संस्थान, रॉबिन हुड आर्मी, स्टूडेंट यूथ ग्रुप एसोसिएशन, भारत विकास परिषद मणिकर्णिका, शिवाय जनकल्याण संस्थान, कुंज सेवा दल, आशा समाज सेवा समिति को सम्मानित किया गया. इस दौरान लोकेश मिश्रा, राजकुमार शर्मा, मनीष दुबे, मुस्ताक अली,हरीश कुमार (वीरू), आकाश शर्मा,विकास शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button