NEWSUttar Pradesh

भीमसेन इंटर कॉलेज का शुभारंभ, विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बढ़ाया कदम

  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीमसेन में दिलीप कमल द्वारा स्थापित भीमसेन इंटर कॉलेज का औपचारिक शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिठूर विधानसभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही पूर्व मंत्री आदरणीय अरुणा कोरी भी मौजूद रहीं।

नवीन शिक्षा संस्थान के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल की सराहना की और सभी उपस्थित लोगों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button