NEWSUttar Pradesh

ट्रैफिक पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में ऑटो व ई-रिक्शा चालक पहुंचे

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडीसीपी यातायात राजेश कुमार पांडेय, एसीपी यातायात आशुतोष कुमार, यातायात निरीक्षक लाइन रविन्द्र कुमार सहित चिकित्सा टीम—डॉ. फुरकान, डॉ. अंजली सक्सेना, सीनियर लैब टेक्नीशियन रूपेश कुमार गुप्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी शामिल हुए।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ:

  • बीपी (रक्तचाप) जांच
  • शुगर (रक्त शर्करा) परीक्षण
  • ब्लड टेस्ट
  • ईसीजी (हृदय जांच)
  • आंखों की जांच
  • सामान्य स्वास्थ्य परामर्श

इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ-साथ ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें समय-समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना था, ताकि वे अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें और सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button