शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

- प्रतीक कुमार
कानपुर नगर। ध्वनि फाउंडेशन के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती पर रविवार को यशोदा नगर स्थित श्रीराम चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

संस्था के कोषाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि मात्र 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने अपने साथियों सुखदेव और राजगुरु के साथ देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते बलिदान दिया। उनकी शहादत और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह का दिया नारा “इंकलाब जिंदाबाद” आज भी हर देशभक्ति कार्यक्रम में गूंजता है।
ध्वनि फाउंडेशन ने इस अवसर पर उन्हें सच्चे देशभक्त के रूप में याद करते हुए उनकी जयंती पर शत-शत नमन किया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष एडवोकेट समीर शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, ऋषि आर्य, साहिल श्रीवास्तव, एडवोकेट मिंटू द्विवेदी, हिमांशु विश्वकर्मा, दीपू साहू समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।



