NEWS

स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन” ने काकादेव कोचिंग मंडी में छात्रों से किया संवाद

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। एक राष्ट्र, एक चुनाव जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत “स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन” की टीम ने शुक्रवार को काकादेव कोचिंग मंडी में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान छात्रों को 13 सितम्बर 2025 को कानपुर महानगर में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक मैराथन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” लोकतांत्रिक मजबूती, संसाधनों की बचत और विकास की गति को और अधिक सशक्त बनाने वाली महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

टीम ने कोचिंग मंडी में उपस्थित हजारों छात्रों से सीधा संवाद कर उन्हें मैराथन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोकतांत्रिक सुधारों में युवाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया।

मैराथन का आयोजन 13 सितम्बर 2025 को शाम 4 बजे फूलबाग चौराहे से भारत माता मंदिर, घंटाघर चौराहा तक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनकड़ शामिल होंगे।

इस अवसर पर अभिषेक सोनकर, विक्रांत अग्निहोत्री, गोपाल मिश्रा, दिग्विजय सिंह, अविनाश शुक्ला, शानू तिवारी और अभय द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button