बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा के संयुक्त आयोजन में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया गया नमन
- नरेश राठौर
झांसी। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर सोमवार को बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा, वरिष्ठ संघ, महिला मंडल एवं नव युवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क (होटल चंदेला के सामने) स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने की, जबकि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि का साहित्य आज भी समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है।
क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को मैथिलीशरण गुप्त के साहित्य से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समाज में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गहोई महाकुंभ के संयोजक लखन लाल नौगरैया, गहोई वैश्य पंचायत अध्यक्ष राम प्रकाश नाछोला, प्रकाश गुप्ता, प्रमोद कनकने, मुद्दू उमेश छिरोलिया, राकेश रावत, नरेश गुप्ता, राजू रक्सा, नितिन सरावगी, प्रदीप नगरिया, अन्नू सेठ, राजेंद्र नगरिया, राजू परसर, प्रकाश नौगरैया, मैथिलीशरण सेठ, जेपी कटारे, शशिभूषण कनकने, केदार पहारिया, संतोष नगरिया, शकुन गुप्ता, नीलिमा सरावगी, कुंज बिहारी सावला, कामता प्रसाद बडोनिया, राजीव सहदेले, उमेश चौदा, मनोज रेजा, महेश डेंगरे, दिनेश नीखरा, राजेश सेठ, रामजी डेंगरे, निखिल विश्वारी, शिवाजी गुप्ता, हर प्रसाद नीखरा, संजीव पहारिया, सभासद आदर्श पहारिया, सभासद प्रदीप नीखरा, रामगोपाल बृजपुरिया, भगवानदास सेठ, राजीव सोनी, मयंक मोहन कनकने, चंद्र प्रकाश मिसुरिया, चंद्र प्रकाश बरसैंया सहित समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
सभी ने राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों का स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राकेश रावत ने किया। अंत में महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।


