महिला उद्यमिता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने पर दिया जोर
- नरेश राठौर
झांसी। नटराज सरोवर में आयोजित क्वींस एग्जीबिशन के शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर रजनी गुप्ता ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाली महिला उद्यमियों, आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं और महिला उद्यमियों को अपनी उत्पादों और नवाचारों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को सशक्त बनाना और स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने से न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को भी नई गति मिलती है।
रजनी गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां स्थानीय उद्योग, हस्तशिल्प और स्वरोजगार को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आयोजकों के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी आयोजकों एवं उपस्थित जनों के प्रति स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।


