घर-घर तिरंगा फहराने और जनसहभागिता बढ़ाने पर हुआ मंथन
- तरुण कुमार
उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘हर घर तिरंगा’, ‘तिरंगा यात्रा’ एवं मासिक बैठक के संबंध में उरई स्थित एल.डी. सेलिब्रेशन में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, प्रत्येक घर पर राष्ट्रध्वज फहराने तथा अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक जाटव, जेडीसी बैंक के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक तथा बड़ी संख्या में ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने और राष्ट्रध्वज के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


