NEWSUttar Pradesh

यूपी-112 आपात सेवाओं को मिली मजबूती, कमिश्नरेट कानपुर नगर में 20 नए दोपहिया वाहन शामिल

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। आमजन को त्वरित, प्रभावी और सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी-112 आपात सेवाओं के अंतर्गत कमिश्नरेट कानपुर नगर में 20 नए दोपहिया वाहनों को शामिल किया गया। दिनांक 02 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ड्यूटी के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर श्री आशुतोष कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक/संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), विनोद कुमार सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध), स्टाफ ऑफिसर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इन दोपहिया वाहनों की तैनाती से यूपी-112 के मूल उद्देश्य “त्वरित पुलिस आपके द्वार” को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। साथ ही, इससे आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होगा।

Related Articles

Back to top button