NEWSUttar Pradesh

सेन्ट्रल जोन कार्यालय में यक्ष ऐप को लेकर गोष्ठी आयोजित, प्रभावी उपयोग पर दिए गए निर्देश

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सेन्ट्रल जोन कार्यालय में यक्ष ऐप से संबंधित कार्य देख रहे जोन के सभी थानों के कर्मचारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अर्चना सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज और सीसामऊ उपस्थित रहे। इस दौरान यक्ष ऐप के प्रभावी और सुव्यवस्थित उपयोग, प्रविष्टियों के अद्यतन एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा ऐप के माध्यम से अपराध नियंत्रण और बीट-स्तरीय पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button