NEWSUttar Pradesh
चित्रकूट में नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

- विष्णु कुमार
चित्रकूट। ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रख्यात राष्ट्रसेवक नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर चित्रकूट स्थित दीनदयाल परिसर, उद्यमिता विद्यापीठ में उनके स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, स्वावलंबन और समाज सेवा के प्रति नानाजी देशमुख का समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, रंजना उपाध्याय, जितेंद्र सोनकर सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने नानाजी के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।



