कोतवाली थाना एंटी-रोमियो टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना कोतवाली की एंटी-रोमियो टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और जागरूकता के प्रति sensitized किया। टीम ने सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया—
1090 (महिला एवं बाल सुरक्षा),
1076 (CM हेल्पलाइन),
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन),
112 (इमरजेंसी सेवाएँ),
181 (महिला हेल्पलाइन)।
साथ ही UPCOP ऐप की सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए इसके माध्यम से ऑनलाइन शिकायत, ट्रैकिंग और सुरक्षा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
एंटी-रोमियो टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया, जैसे— निजी जानकारी साझा न करना, अनजान प्रोफाइल से दूरी बनाना, साइबर क्राइम की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज करना आदि।
इसके अतिरिक्त टीम ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी, ताकि महिलाएँ इन योजनाओं का लाभ लेकर अधिक सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी सकें।



