NEWSUttar Pradesh

“आजम खां सपा में ही रहेंगे, दूसरे दलों में जाने की खबरें अफवाह”: शिवपाल यादव

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां सपा को छोड़कर किसी अन्य दल में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और सिर्फ अफवाह फैलाने के लिए चलाई जा रही हैं।

शहर स्थित चौगुर्जी आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सपा अपने वरिष्ठ नेता आजम खां के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी हर स्तर पर उनका सहयोग करती रहेगी।

“आजम खां की रिहाई लोकतंत्र और न्याय की जीत”
शिवपाल यादव ने आजम खां की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें राजनीतिक कारणों से झूठे मुकदमों में फंसाया था। लगभग 23 महीने सीतापुर जेल में रहने के बाद उनकी रिहाई लोकतंत्र और न्याय की जीत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सैकड़ों झूठे मामलों में आजम खां को घेरने की कोशिश की, लेकिन अंततः सच सामने आया और उन्हें न्याय मिला।

अफवाहों को बताया सिरे से गलत
शिवपाल सिंह यादव ने दोहराया कि आजम खां के दूसरे दलों में जाने की खबरें सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए फैलाई जा रही हैं। “समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ थी, है और आगे भी हर परिस्थिति में साथ खड़ी रहेगी।”

Related Articles

Back to top button