NEWSUttar Pradesh

कानपुर नगर: पुलिस आयुक्त कार्यालय में संविधान दिवस–2025 का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, कानपुर नगर में संविधान दिवस–2025 के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के मूल मूल्यों को अपनाने तथा अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के माहौल में सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रहित और जनसेवा को अपने कार्य का सर्वोच्च उद्देश्य बताया।

अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त श्री रघुवीर लाल ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है, जो देश को एकता, बराबरी और कानून के सम्मान की दिशा में मार्गदर्शन करता है। उन्होंने पुलिस बल को पारदर्शिता, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्तआशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अनुशासनपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button