NEWSUttar Pradesh

कानपुर नगर: मिशन शक्ति फेज–5 के तहत अरौल में एंटी रोमियो टीम का जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। आज दिनांक 14/12/2025 को थाना अरौल, कानपुर नगर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज–5 अभियान के अंतर्गत कस्बा अरौल क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112 एवं 181 की जानकारी दी गई।

टीम द्वारा UPCOP ऐप के माध्यम से मिलने वाली जन सुविधाओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं — सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना — तथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा अरौल में निरंतर भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा आवश्यकतानुसार चेतावनी भी दी गई। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Back to top button