NEWS

समाजसेविका सिमरन कौर को डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन (Government affiliated) की ऑर्नरी डॉक्टरेट अवार्ड सेरेमनी में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सिमरन कौर को डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।

सुख सिमरन फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापिका, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री सिमरन कौर को पिछले 12 वर्षों से लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

आयोजकों के अनुसार, यह संस्था शिक्षा, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित करती है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसीपी अजय भाटिया मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने मंच पर सिमरन कौर को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button