बिठूर महोत्सव की तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

- आनन्द सिंह
कानपुर नगर। कानपुर में आयोजित बिठूर महोत्सव के मद्देनज़र शुक्रवार (27 फरवरी 2026) को पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने महोत्सव स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त के. विजेयेंद्र और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने महोत्सव स्थल पर तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगंतुकों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सतर्क और तैयार रहें। महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही प्रदान किए गए।



