NEWSUttar Pradesh

कानपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। कानपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में थाना रेलबाज़ार पुलिस और नुक्कड़ नाटक टीम ने रामलीला मैदान, कमेला मीरपुर में विशेष अभियान आयोजित किया।

अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस ने अपील की कि सड़क पर सावधानी और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related Articles

Back to top button