NEWSUttar Pradesh

आनंद और परिषी की सगाई पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश

  • विशाल कुमार

उन्नाव। सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और सब इंस्पेक्टर रीना पांडे के सुपुत्र आनंद कृष्ण मिश्रा की सगाई आज एक सादगीपूर्ण और पर्यावरणमय वातावरण में सम्पन्न हुई। जहां अधिकांश सगाइयाँ शोर-शराबे और रोशनी से भरी होती हैं, वहीं आनंद और उनकी मंगेतर परिषी ने इस अवसर को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का प्रतीक बना दिया।

सगाई समारोह में दोनों ने मिलकर यह प्रेरणादायक संदेश दिया, “हम अपने रिश्ते की तरह ही पृथ्वी की देखभाल करने का वादा करते हैं। हमारा यह नया सफर पृथ्वी के प्रति प्रेम और सम्मान के साथ शुरू होगा। हम मिलकर एक हरा-भरा भविष्य बनाने को संकल्पित रहेंगे।”

आनंद वर्तमान में अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, और परिषी देहरादून की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। आनंद को बचपन से ही उनके पिता, अनूप मिश्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण की महत्ता सिखाई गई थी, जो अब उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।

अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ पिछले तीन दशकों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वृक्षारोपण, स्वच्छता, और जल संरक्षण के लिए लगातार जागरूकता फैला रहे हैं। उनकी प्रेरणा से आनंद और परिषी ने अपनी सगाई को एक “ग्रीन सेरेमनी” के रूप में मनाया, जिसमें प्लास्टिक का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया गया, मेहमानों को पौधे भेंट किए गए, और ‘ग्रीन संकल्प कार्ड’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का वचन लिया गया।

आनंद ने बचपन में ही शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कार्य शुरू किया था। ‘बाल चौपाल’ के माध्यम से उन्होंने एक लाख से अधिक बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और करीब दो हजार बच्चों का नामांकन स्वयं करवाया।

सगाई समारोह में डॉ. रचना सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. अल्पना शुक्ला, सुधीर कुमार त्रिपाठी, शकुंतला त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी (पूर्व राज्य मंत्री) समेत कई समाजसेवी और शिक्षाविद उपस्थित थे, जिन्होंने इस “ग्रीन सगाई” की सराहना करते हुए कहा, “यह सगाई केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि प्रकृति, प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का संगम है।”

Related Articles

Back to top button