NEWSUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस : शौर्य, समर्पण और परंपरा का प्रतीक

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस का पुलिस झंडा दिवस हर वर्ष 23 नवंबर को उस गौरवशाली ध्वज को नमन करने के रूप में मनाया जाता है, जो पुलिस बल की वीरता, बलिदान और अटूट कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। वर्ष 1952 में इसी दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस को यह ध्वज प्रदान किया था, जो तब से संगठन की पहचान और सम्मान का गौरवशाली चिह्न बना हुआ है।

आज पुलिस मुख्यालय में ध्वज दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में #dgpup राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यालय में तैनात कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
परेड के माध्यम से पुलिस ध्वज को सम्मान अर्पित किया गया और पुलिस सेवा के उच्च आदर्शों को पुनः स्मरण किया गया।

झंडा दिवस इस बात का संदेश देता है कि ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि उसके साथ जुड़े आदर्शों, इतिहास और मान-सम्मान की रक्षा एवं पालन का संकल्प भी है।

Related Articles

Back to top button