NEWSUttar Pradesh

उन्नाव में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम, छात्राओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं पर किया गया जागरूक

  • विशाल कुमार

उन्नाव। जनपद उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं Amar Ujala Foundation के तत्वाधान में थाना कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित एक्सेल स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, सिंगरोसी में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा, प्रभारी महिला थाना रेखा सिंह, परिवार परामर्श प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव तथा कॉलेज की प्रधानाचार्य सिम्मी जॉन सहित अन्य अध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल दुर्गेश, सर्वेश, प्रिया, कांस्टेबल अंकेश यादव एवं मानवेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं, प्रशांत दीक्षित का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

“पुलिस की पाठशाला” के अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर—1090, 1098, 1076, 112, 102, 108, 181, 1930—के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।

Related Articles

Back to top button