NEWSUttar Pradesh

कानपुर पुस्तक मेला प्रांगण में बाल दिवस पर काव्य गोष्ठी, साहित्यिक कृतियों का लोकार्पण भी

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। बाल दिवस के अवसर पर कानपुर पुस्तक मेला प्रांगण में शहर समता विचार मंच के बैनर तले महिला कवयित्रियों द्वारा एक विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय संयोजक सीमा वर्णिका ने किया। बाल दिवस की थीम पर केंद्रित इस गोष्ठी में कवयित्रियों ने बच्चों से जुड़े विविध विषयों पर अपनी रचनाएँ पाठ कीं।

कार्यक्रम के दौरान ‘संशयनिवृत्ति: आत्मज्ञाने गीतोपदेश’—जो श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित हिन्दी दोहा भावानुवाद है—तथा ‘तसव्वुर’ ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण भी किया गया। मंच पर उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कानपुर इकाई की जिलाध्यक्ष श्रद्धा श्रीवास्तव ने किया।
गोष्ठी में वरिष्ठ एवं नवोदित साहित्यकारों ने सहभागिता की, जिनमें कमलेश शुक्ला, कनकलता गौर, पूनम पांडे, सुनीता गुप्ता, डॉ. सुषमा सेंगर, अलका मिश्रा, राखी कुलश्रेष्ठ, शैलजा शुक्ला, अर्चना चौहान, सुषमा सिंह उर्मी, शिप्रा सिंह, पुष्पा सिंह, हरप्रीत कौर, सीमा वर्णिका और श्रद्धा श्रीवास्तव शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button