NEWSUttar Pradesh

कानपुर में नवागंतुक पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने संभाला कार्यभार

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री रघुवीर लाल ने आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को कानपुर नगर के नवागंतुक पुलिस आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कमिश्नरेट कानपुर पुलिस का कार्यभार औपचारिक रूप से संभालते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया।

पदभार ग्रहण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने रघुवीर लाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में कानपुर पुलिस को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की।

रघुवीर लाल उत्तर प्रदेश कैडर के अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने राज्य के कई महत्वपूर्ण जनपदों में पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके कार्यों की व्यापक सराहना होती रही है।

पदभार ग्रहण के उपरांत रघुवीर लाल ने कहा कि कानपुर शहर की शांति, सुरक्षा और सुशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास की मजबूत कड़ी से ही बेहतर कानून व्यवस्था संभव है।

Related Articles

Back to top button