NEWS
कासगंज: सीओ पटियाली संतोष कुमार मिश्र को एएसपी पद पर पदोन्नति

- राकेश कुमार
कासगंज। जनपद कासगंज में तैनात क्षेत्राधिकारी (पटियाली) संतोष कुमार मिश्र को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है। इस अवसर पर आईपीएस व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं एएसपी राजेश भारती ने उन्हें प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ लगाकर पदोन्नति की बधाई दी।
संतोष कुमार मिश्र अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और कोमल हृदय के लिए जाने जाते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी सख्ती अपराधियों के लिए हमेशा चुनौती साबित हुई है। उन्हें “चोर-बदमाशों के लिए काल” कहा जाता है। एएसपी संतोष मिश्र को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



