BundelkhandNEWS

टीम वसुंधरा सृजन समिति ने वृद्धजनों संग मनाया पितृपक्ष

  • पूजा परिहार

झांसी। हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पितृपक्ष के अवसर पर वृद्ध आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने आश्रम में रह रहे अम्मा और बाबा की सेवा कर उन्हें जलपान कराया। कार्यक्रम को सभी की सहभागिता से सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषभ राय, आयुष सक्सेना, सौरभ व्यास, शानू कंचन, सारिका अग्रवाल, सोनिका यादव, नैंसी और पूजा परिहार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन के लिए टीम वसुंधरा सृजन समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समिति ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button