NEWSUttar Pradesh

नवरात्रि एवं दशहरा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कानपुर में महत्वपूर्ण बैठक

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्वों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था,  आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक पुलिस ऑफिस सभागार कक्ष, सिविल लाइंस में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में पुलिस उपायुक्तगण, नगर आयुक्त, एडीएम (नगर), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अभियोजन अधिकारी के साथ-साथ जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर निगम और छावनी परिषद के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि और दशहरा पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा करना और सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करना था। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों से इस अवधि में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और नागरिक समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया।

इस दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा, बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिकारियों ने पर्वों को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्ण सहयोग और तैयारी का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button