NEWSUttar Pradesh
‘पुलिस झंडा दिवस’ पर पुलिस आयुक्त ने किया झंडा प्रतीक का अलंकरण

- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त ने सोमवार को वर्दी पर धारण किए जाने वाले पुलिस झंडा प्रतीक का सम्मानपूर्वक अलंकरण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस सेवा के गौरवशाली इतिहास, संगठन की वैचारिक एकता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिनिधित्व करने वाले इस प्रतीक के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने पुलिस बल के वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा, साहस और कर्तव्यपरायणता के सर्वोच्च मूल्यों को सदैव बनाए रखने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि यह प्रतीक केवल वर्दी का हिस्सा नहीं, बल्कि पुलिसबल की पहचान, परंपरा और समर्पण का गौरव चिह्न है।



