NEWSUttar Pradesh

बेटियों की शिक्षा पर जोर, एजुकेट गर्ल्स के स्थापना दिवस समारोह में बोले बृजेश पाठक

“उसकी मुस्कान से उड़ान तक” कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

  • अनुराध सिंह

लखनऊ। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ में बेटियों की शिक्षा के लिए कार्यरत संस्था Educate Girls के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर “उसकी मुस्कान से उड़ान तक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और समारोह को संबोधित किया।

अपने संबोधन में बृजेश पाठक ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्था को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गायत्री नायर (सीईओ), श्री विक्रम सिंह सोलंकी (निदेशक ऑपरेशंस), श्री नितिन झा (स्टेट हेड), श्रीमती अनुश्री सिंह (हेड एचआर), श्री मोहित पाठक (एचआर लीड), श्री अमित पाठक तथा अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक विष्णु कांत पांडे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई तथा बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button